फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेघा हत्याकांड : दोस्तों ने ही साजिश कर की दीपक की हत्या

विज्ञापन
38 फोटो मृतक दीपक का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी/कैरू। लेघा भानान में दीपक नामक युवक की हत्या उसी के दोस्तों ने साजिश कर की। पहले बहला-फुसलाकर खेत में लेकर गए। जहां बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ये आरोप पुलिस के समक्ष लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर छह नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे लेघा भानान गांव करीब 23 वर्षीय युवक दीपक को कुछ युवकों ने गंभीर चोट मारकर घायल कर दिया था। परिजन उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में मृतक दीपक के चाचा प्रदीप ने बताया कि उसके बड़े भाई सुरेश के तीन बच्चे, दो लड़की व एक लड़का है। दीपक पढ़ता था। 19 सितंबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव का ही कर्मबीर कालिया उर्फ टीनू अपने मोटर साइकिल पर आया और घर से दीपक को बुलाकर ले गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे हमें सूचना मिली कि दीपक के साथ 7-8 लड़के लेघा हेतवान के खेतों मे झगड़ा कर रहे हैं। जिस पर वह, भाई गुलाब, नसीब तीनों गांव के ही बसंत की गाड़ी लेकर लेघा हेतवान से बजीना रोड पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नहर के पास पहुंचे तो विनीत वासी लेघा हेतवान के खेत में बने कमरे के पास दीपक के साथ 8-9 लड़के हाथों मे लाठी-डंडे लिए हुए मारपीट कर रहे थे। जो सभी लड़के उसे देख दीपक को वहीं छोड़ मौके से भाग गए। फिर दीपक को गाड़ी से इलाज के लिए भिवानी लाए। रास्ते में दीपक ने बताया कि उसके साथ शुभम लाला, रोबिन, कर्मबीर कालिया, हरिओम, राहुल रजवाडी, राणा और दो-तीन अन्य ने उसके साथ मारपीट की है। फिर दीपक रास्ते में बेहोश हो गया। वे दीपक को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले में कैरू चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मृतक दीपक के चाचा प्रदीप की शिकायत पर शुभम, रोबिन, कर्मबीर, हरिओम, राहुल, राणा व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
माता-पिता ने खोया इकलौता लाल, दो बहनों ने खोया भाई
मृतक दीपक अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसके पिता सुरेश गांव में ही खेती करते हैं। दीपक से बड़ी उसकी दो बहनें सोनिया और अन्नू हैं। दीपक सबसे छोटा था। घटना के कारण पूरा परिवार सदमे में है और हर कोई हमलावरों को कोस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें