फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की हड़ताल : नहीं लगी बोली, फिर भी बिके कपास और बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आढ़ती एसोसिएशन की हड़ताल का मंगलवार को दूसरे दिन मिला-जुला असर रहा। हड़ताल के कारण अनाज मंडी में आई किसानों की फसल की बोली तो नहीं लगी मगर सीधे बिक्री खूब हुई। करीब 700 क्विंटल कपास और 600 क्विंटल बाजरा की बिक्री प्राइवेट हुई।
विज्ञापन

अनाजमंडी में आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर आढ़ती हड़ताल पर है। मंगलवार को हड़ताल का दूसरा दिन रहा। पहले दिन की तरह ही सुबह सन्नाटा पसरा रहा तो दोपहर बाद फसलों की बिना बोली के बिक्री हुई। कपास की खुली बोली में किसानों की कपास 8500 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिकी। जबकि बाजरा 1700 से 1780 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। हालांकि सोमवार को बाजरा 1800 रुपये तक बिका था। कपास भी सोमवार को 9200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी थी। दिनभर में करीब 250 गेट पास कटे। वहीं, हड़ताल पर रहे आढ़तियों ने अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और हड़ताल की समीक्षा की।
मंडी में आढ़तियों की हड़ताल के कारण फसलों की बोली नहीं लगी। बिना बोली के कपास और बाजरा बिका है। कपास करीब 700 क्विंटल और बाजरा करीब 600 क्विंटल बिका है।
विज्ञापन

-मोहनलाल, ऑक्सन रिकार्डर
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी
ई-ट्रेडिंग खरीद का निर्णय वापस ले सरकार : बुवानीवाला
भिवानी। ई-ट्रेडिंग से फसल खरीदने का निर्णय सरकार तुरंत प्रभाव से वापस ले और मंडियों का संचालन पूर्व की भांति शुरू कराए। सरकार नए-नए आदेश जारी कर किसानों व व्यापारियों को परेशान कर रही है। ये बातें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव एवं लोक विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बुवानीवाला ने स्थानीय नई अनाज मंडी के व्यापारियों और किसानों की बैठक में उनकी समस्याएं सुनते हुए कहीं। बुवानीवाला ने कहा कि मंडियों के बंद होने से किसान और व्यापारी दोनों बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सरकार मंडियों में व्यापार बंद करने में तुली हुई है। सरकार ने धान पर मार्केट फीस 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करके किसान व आढ़तियों के साथ ज्यादती की है। फसल की ई-ट्रेडिंग खरीद व बिक्री करने का जो आदेश सरकार ने दिया है यह पूरी तरह से किसान व आढ़ती विरोधी है। किसान की फसल अगर खुली बोली में बिकेगी तो फसल के ज्यादा भाव मिलेंगे। सरकार ने ई-ट्रेडिंग फसल खरीद का आदेश वापस नहीं लिया तो हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में अनिश्चित काल हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें