फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष तंवर ने हासिल किया नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट

विज्ञापन
15 फोटो पदक विजेता आयुष तंवर । - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर के आयुष तंवर ने बीते दो से चार सितंबर तक करनाल के कर्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई 33वीं नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अंडर-18 पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले 28 अगस्त को करनाल में ही आयोजित 10वीं हरियाणा स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-18 आयुवर्ग में आयुष ने गोल्ड प्राप्त कर 18 से 20 सितंबर को आईटीटी पार्क स्टेडियम भोपाल में आयोजित होने वाली नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया है।
विज्ञापन

आयुष के प्रशिक्षक सेवानिवृत्त सीटीआई फूल कुमार, एथलेटिक्स कोच राजेश कुमार, एथलेटिक्स कोच राममेहर बूरा, कबड्डी कोच सत्यवान, प्राचार्य शिव कुमार, सूबेदार कर्ण सिंह, एडवोकेट दीपक ने बताया कि आयुष तंवर एक होनहार खिलाड़ी है, जिन्होंने समय-समय पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भिवानी जिला को गौरवान्वित करने का काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें