फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर मालिकों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : एमडी

विज्ञापन
30 फोटो खानक का निरीक्षण करते एचएसआईआईडीसी के एमडी विकास गुप्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम। खानक में खनन करने वाली सरकारी कंपनी एचएसआईआईडीसी के एमडी विकास गुप्ता ने खनन क्षेत्र का दौरा किया और क्रशर मालिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान करने की बात कही। क्रशर मालिकों ने पहाड़ में कुछ समय से बंद पड़े खनन कार्य को शुरू करवाने की अपील की तथा कच्चे माल के दाम भी कम करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

क्रशर मालिकों ने एमडी विकास गुप्ता को बताया कि खानक में 275 रुपये प्रति टन के हिसाब से पत्थर एचएसआईआईडीसी क्रशर मालिकों को दे रही है। जिससे क्रशर मालिकों को काफी महंगा माल लेना पड़ता है। साथ ही कंपनी केवल एक करोड़ टन माल का उत्पादन प्रतिवर्ष कर सकती है। क्रशर मालिकों ने बताया कि इस उत्पादन के हिसाब से खानक के क्रशर मालिकों का काम नहीं चलता। क्रशर मालिकों ने इस उत्पादन को तुरंत बढ़ाए जाने की मांग की। क्रशर मालिकों ने बताया कि कुछ समय से बचे हुए माल को बेचने के लिए कंपनी ने 225 रुपये प्रति टन का दाम रखा है, जो पूरी तरह से अनुचित है क्योंकि इस माल की गुणवत्ता बिल्कुल खराब है और कंपनी ने निर्णय किया है कि जब तक यह माल बिक नहीं जाता तब तक नया उत्पादन नहीं होगा।
क्रशर मालिकों ने बताया कि कंपनी का यह निर्णय पूरी तरह से अनुचित है, इसको तुरंत बदला जाना चाहिए। क्रशर मालिकों की इस मांग पर कंपनी के एमडी विकास गुप्ता ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहां की क्रशर मालिकों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जल्दी से जल्दी उन्हें राहत दी जाएगी। उन्होंने क्रशर मालिकों से कहा कि एक कमेटी का गठन कर अपनी समस्याओं को हमारे सामने रखें। हम समस्याओं का हल जल्द से जल्द करेंगे। इसके बाद उन्होंने खनन क्षेत्र में त्रिवेणी लगाई और कंपनी अधिकारियों को पर्यावरण स्वच्छता बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएसआईआईडीसी के एचओडी मनोज पाल, लीगल मैनेजर सुनील कुमार, प्रबंधक अनिल सिंगला, एकाउंट्स अधिकारी राजेश कुमार, नरेंद्र जाखड़, सोनू डूडीवाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें