भिवानी। बेटियां आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को समाज व देश को गौरवान्वित कर रही है। देश की तरक्की एवं उत्थान में आज बेटियां अहम योगदान दे रही है। इसीलिए हमें अपनी रूढ़िवादी सोच को बदलकर बेटियों को भी बेटों के बराबर समझते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
यह बात प्राचार्य सविता घणघस एवं प्राचार्य सतप्रकाश बंसल ने भीम स्टेडियम में जारी दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता समापन अवसर पर कही। बता दें कि विद्यार्थियों में भी खेल प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार से भीम स्टेडियम में दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन जिसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के लिए लड़कों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसी कड़ी में प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को समापन अवसर पर अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के लिए लड़कियों की कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, योगा व खो-खो की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में भिवानी खंड के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के सैकड़ों लड़कियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
----------------------
कुश्ती में निधि प्रथम
शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता सत्यवान नांगिल एवं शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के 30 किलोग्राम भारवर्ग में में निधि उमरावत, 33 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तालु, 36 किलोग्राम में कनिष्का भिवानी, 39 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा, 42 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशी भिवानी, 46 किलोग्राम में गरिमा भिवानी पहले पायदान पर रही।
--------------------
कबड्डी में कलिंगा की टीम प्रथम
अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पूर्णपुरा द्वितीय रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तालु द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तालु द्वितीय स्थान पर रहे।
----------------------
योगा में जया वर्मा प्रथम
अंडर-14 आयु वर्ग की योगा प्रतियोगिता में मानवी मल्हान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रथम, इशिका डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वितीय, कोमल डीपीएस कलिंगा तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में जया वर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी प्रथम, काजल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा द्वितीय व खुशी बालाजी कलिंगा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग में प्रीति डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भिवानी प्रथम, लक्ष्मी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास द्वितीय, खुशी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी तीसरे स्थान पर रहे।
------------------
ये रहे निर्णयक
कुश्ती की निर्णायक मंडल में सुखदेव डीपीई, सुरेश प्रशिक्षक, रविंद्र तालु, दयानंद डीपीई मानहेरू, लाजपत डीपीई, अनिता खेड़ा, अजमेर कोच, शारदा पीटीआई, सुशील पीटीआई, प्रवीण फौजी ने निभाई। एथलेटिक्स में जगबीर डीपीई, रामपाल तंवर, राजेश्वर ढ़िल्लो, राकेश पीटीआई, सुनीता डीपीई, अशोक तंवर, श्रीभगवान डीपीई ने निभाई। योगा में निर्णायक मंडल की भूमिका विरेंद्र घणघस, मोतीलाल जांगड़ा, कांता रोहिल्ला, सुनीता पीटीआई, सतेंद्र सिंह, नसीब पीटीआई, गोपाल कलिंगा, जीतपाल शर्मा ने निभाई। खो-खो में रणबीर पीटीआई सैय, मनजीत ग्रेवाल, सरिता डीपीई, अजमेर जांगड़ा ने निभाई। कबड्डी में रामचंद्र पुनिया, राजेश कलिंगा, सुशील पीटीआई, बिजेंद्र मधमाधवी, कमलेश पीटीआई पूर्णपुरा, अत्तर सिंह मलिक, देवराज पीटीआई, सुनील कोहाड़, पवन मिताथल, राजेश सिवाच, राजेश धनाना, सुशील दहिया, गजानंद पीटीआई, राजपाल तंवर ने निभाई। फुटबॉल में संदीप सांगवान, जोगेंद्र पीटीआई, राजेश बूरा, रामभगत, रणबीर कोच, अमित सांगवान, अजय हुड्डा फुटबॉल कोच ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद