फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में आरोपी को न्यायालय ने सुनाई एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जेएमआईसी अवनाश यादव की कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल की सजा सुनाई है। वहीं, शिकायतकर्ता कंपनी को दो लाख 90 हजार रुपये की राशि नौ फीसदी ब्याज सहित वापस लौटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कंपनी माइक्रोलैंड के अधिवक्ता ने बताया कि उनकी कंपनी से आरोपी सत्यवान ने ऑपरेशन टेबल का सामान खरीदा था। जिसकी एवज में उसने दो लाख 90 हजार रुपये की राशि का चेक भरकर दिया था। इस चेक को जब बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद चेक बाउंस का मामला न्यायालय में पहुंचा। जेएमआईसी अविनाश यादव की कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी सत्यवान को एक साल की सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपी को दो लाख 90 हजार रुपये की राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित शिकायतकर्ता कंपनी को वापस लौटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें