फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंढाल पहुंचे इंजीनियर, ड्रेन का लिया जायजा

विज्ञापन
45 फोटो गांव मुंढाल में जलभराव का जायजा लेने अपनी टीम के साथ पहुंचें चीफ इंजीनियर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। मुंढाल क्षेत्र में बारिश से जलभराव के हालातों का कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के अलावा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी निरीक्षण किया और जलभराव को लेकर आमने-सामने होने की स्थिति भी बनी। जिसके बाद शनिवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से सिंचाई विभाग के दो चीफ इंजीनियरों की टीम गांव मुंढाल में पहुंची। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दोनों चीफ इंजीनियरों ने वहां के खेतों में बने जलभराव का जायजा लिया और पानी की निकासी के लिए वहां पंपिंग क्षमता बढ़ाने की सख्त हिदायतें दी। जिसके बाद शनिवार को ही पानी निकासी के लिए पंपिंग क्षमता को बढ़ा दिया गया। काफी देर तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और लोकल किसानों से भी बातचीत की। अमर उजाला ने मुंढाल के खेतों में बने जलभराव से किसानों के हालातों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

भांखड़ा वाटर सर्विसेज यूनिट के चीफ इंजीनियर निखिल जैन व यमुना जल सेवाएं परिमंडल के चीफ इंजीनियर एमएल राणा की टीम ने शनिवार को मुंढाल क्षेत्र का दौरा कर वहां बने बरसाती जलभराव का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मुंढाल क्षेत्र व आसपास के खेतों में बारिश के पानी की निकासी के लिए मुंढाल-तालू लिंक ड्रेन बनी है। जिसकी क्षमता 50 क्यूसेक पानी निकासी की है। यहां पर पंपों से पानी लिफ्ट कर ड्रेन में लगातार डाला जा रहा है। मगर हिसार क्षेत्र के गांव बांडाहेड़ी, बास व आसपास के खेतों का पानी भी इसी ड्रेन की तरफ रुख कर चुका है। जिसकी वजह से इस पर करीब 100 क्यूसेक पानी का दबाव बना है। जबकि मुंढाल के खेतों के पानी की लगातार निकासी जारी है, मगर हिसार के गांवों के खेतों के बारिश के पानी की वजह से दिक्कत बनी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 60 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जिसमें 40 क्यूसेक बरसाती पानी तो पंपिंग कर सुंदर नहर में डाला जा रहा है। जबकि 20 क्यूसेक बारिश का पानी तालु माइनर में लिफ्ट किया जा रहा है।
वहीं हालातों का जायजा लेने के बाद दोनों ही चीफ इंजीनियरों ने स्थानीय अधिकारियों को बारिश के पानी की 60 क्यूसेक से क्षमता बढ़ाकर 80 क्यूसेक किए जाने की हिदायतें दी। वहीं, मुंढाल-तालू लिंक ड्रेन की क्षमता को भी बढ़ाने के संबंध में योजना बनाकर जल्द कार्यरूप देने के बारे में अधिकारियों ने मंथन किया। वहीं इस बारे में निर्देश दिए कि इसकी प्लानिंग जल्द मुख्यालय भेजें, ताकि आगे काम शुरू हो सके। वहीं मुंढाल व आसपास के इलाके के खेतों में हर साल होने वाले बरसाती जलभराव के संबंध में स्थायी हल निकालने के लिए भी मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुंढाल-तालू लिंक ड्रेन फिर टूटी, पानी ने किया खेतों का रुख
किसान शिवकांत, राजेश, राजू ने बताया कि मुंढाल-तालू लिंक ड्रेन फिर से टूट गई है। जिसकी वजह से पानी वापस खेतों में ही जमा होने लगा है। अब भी खेतों में करीब ढाई से तीन फुट पानी जमा है। जिसकी वजह से किसानों की खून पसीने की कमाई भी आंखों के सामने ही बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग ने यहां पंप लगा रखे हैं, लेकिन ड्रेन पर पानी का अत्यधिक दबाव बना है। जिसकी वजह से वह ओवरफ्लो होकर बार-बार टूट रही है। पानी वापस खेतों में ही पहुंच रहा है। किसानों की मांग है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
चीफ इंजीनियरों की टीम ने मुंढाल क्षेत्र के खेतों में बने जलभराव के हालातों का जायजा लिया है। हम यहां पर लगातार बारिश के पानी को मुंढाल-तालू लिंक ड्रेन व सुंदर नहर में लिफ्ट कर निकासी करा रहे हैं। अधिकारियों के निर्देश के बाद यहां पानी निकासी की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया गया है। जिसके बाद जल्द ही यहां बारिश के पानी की निकासी करा दी जाएगी।
विज्ञापन

- नवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता
मैकेनिकल विंग सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें