भिवानी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार शाम को मुंढाल क्षेत्र के खेतों में बरसाती जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं इसी दौरान राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी वहां पहुंचे हुए थे। कृषि मंत्री को देख दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कृषि मंत्री जी आप आए, देखो खेतों का हाल। जिसके बाद कृषि मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को बुलाया। इतना कहने के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल गए। गौरतलब होगा कि कृषि मंत्री ने मुंढाल क्षेत्र के खेतों में हुए बरसाती जलभराव का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर वहां का जायजा लेने पहुंचे थे। मुंढाल क्षेत्र में मानसून की शुरुआत से ही जुलाई माह में खेतों के अंदर जलभराव हो गया था। फिलहाल खेतों में काफी पानी जमा है, जिसकी निकासी अभी तक नहीं हो पाई है।
सिंचाई और बिजली विभाग के जेई और एसडीओ सस्पेंड
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सिंचाई विभाग के मेकैनिक विंग के जेई राजेश कुमार को समय पर बीएमसी ड्रेन पर बीटी सही ढंग से नहीं चलवाने पर सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। वहीं गांव सोरखी के किसान राममेहर के दो ट्यूबवेल कनेक्शन की तीन अगस्त को सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद भी उसको कनेक्शन नहीं दिया गया। जिसके चलते सब डिविजन मुंढाल के एसडीओ संजय श्योराण को भी सस्पेंड किया गया है।