भिवानी। बैंक कॉलोनी में श्योराण कॉम्प्लेक्स में एक आभूषण व्यापारी के प्रतिष्ठान पर लाखों कीमत के सोने, चांदी के आभूषण चोरी हो गए। वारदात की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में दीपक सोनी ने बताया कि उसकी बैंक कॉलोनी श्योराण कॉम्प्लेक्स में आभूषण की दुकान है। मंगलवार रात को चोर उसकी दुकान के ताले तोड़कर आभूषण चोरी कर ले गए। चोर उसकी दुकान से 22 जोड़ी चांदी पॉजेब, 400 ग्राम चुटकी चांदी, 200 ग्राम लेडीज रिंग, 20 ग्राम सोना का कोका, तीली, बाली, 20 जोड़ी मंगलसूत्र, 100 ग्राम चांदी के ताबीज व चेन, दो सोने की लेडीज अंगूठी, दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहीं, इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।