फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष-2019 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2020 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते द्वारा जिला- हिसार के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने अनुचित साधन का एक मामला दर्ज किया गया। नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नारनौल में नकल का एक मामला दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि डीएलएड की परीक्षाएं 26 जुलाई से शुरू हुई थी, जो 19 अगस्त तक होंगी। अब तक इन परीक्षाओं में 105 नकलची पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/री-अपीयर) की परीक्षा में प्रदेशभर के 57 परीक्षा केंद्रों पर 4,326 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें