फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले, 16 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 18 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 59 हो गई है। हालांकि रविवार को कोरोना संक्रमित 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रविवार को कोरोना जांच के लिए 140 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे गए हैं। हालांकि जांच के 754 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के 37 और शहरी क्षेत्र में 22 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 51 संक्रमित होमआइसोलेट हैं और आठ को अस्पताल में दाखिल करवाया है। नागरिकों से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क जरूर पहनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें