फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से मकान में टकराई कार, राजस्थान के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
34ए फोटो नांगल गांव के पास मकान में घुसने से दुर्घटनाग्रस्त हुई स्विफ्ट गाड़ी। । विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बहल। बहल-पिलानी मार्ग पर गांव नांगल के पास बुधवार रात एक स्विफ्ट कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक मकान से जा टकराई। हादसे में राजस्थान के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में एक मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को राजस्थान के झुंझुनू जिला के सुजड़ौला गांव निवासी संदीप व प्रदीप अपने बुआ के लड़के राजस्थान के सुलखनियां निवासी राकेश को दवाई दिलवाने के लिए हिसार गए थे। उनके साथ राकेश का भाई प्रवीन व संदीप, प्रदीप का चचेरा भाई राजकुमार भी था। हिसार से आते समय वे काफी लेट हो गए। जब वे हिसार से बहल होते हुए बहल से करीब आठ किमी दूर नांगल गांव के समीप पहुंचे तो उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो गई। कार चालक ने जैसे ही कार से नियंत्रण खोया तो कार पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बने एक कमरे में जा घुसी।
कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार संदीप (29), प्रदीप (21) व राकेश (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर चैहड़ कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों मृतकों का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिए। जांच अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता प्रेमसिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें