फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: आईटीआई में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

विज्ञापन
08 फोटो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवराला। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कैरू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग कोर्सों के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने आवेदन जमा कराने के लिए 30 से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

विभागीय वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर आवेदन करवा सकेंगे। आवेदन जमा कराने के लिए छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा या नहीं, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है। प्रदेश में 242 राजकीय आईटीआई है और भिवानी जिले में राजकीय आईटीआई व राजकीय आईटीआई (महिला) भिवानी, राजकीय आईटीआई तोशाम व राजकीय आईटीआई (महिला), देवराला, जमालपुर, बहल, लोहारू, सिवानी खेड़ा है।
12वीं के लिए देनी होगी मात्र एक विषय की परीक्षा
10वीं के बाद दो साल की आईटीआई करने के बाद विद्यार्थी को हिंदी या अंग्रेजी विषय में से किसी एक विषय की परीक्षा देनी होगी। जिसे पास करने पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा विद्यार्थी को 12वीं पास का प्रमाण पत्र मुहैया करवाया जाता है।
विज्ञापन

आवदेन करते समय में ये रहेंगे जरूरी कागजात
आईटीआई में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग की ओर से विशेष नियम है कि आधार कार्ड, ईमेल आईडी, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। बाद में किसी तरह की परेशानी होती है तो विद्यार्थी स्वयं जिम्मेवार होगा। ऑनलाइन दाखिले करवाते समय किसी तरह की समस्या आती है तो नजदीकी संस्थान में जाकर पूछताछ की जा सकती है।
विभाग की ओर से दाखिला के लिए अधिसूचना पत्र जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 18 दिन का समय दिया गया है इसके बाद मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। उसकी के आधार पर दाखिला किया जाएगा। करीब दो या तीन काउंसलिंग लग सकती है। छात्र-छात्राएं दाखिले के समय मूल प्रमाण पत्र संस्था में साथ लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

- उमेद सिंह, प्रभारी, राजकीय आईटीआई देवराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें