बवानीखेड़ा। कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने तहसीलदार हरिओम बिश्नोई के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मौके पर भवन एवं रोड़ निर्माण शाखा के एसडीओ से विचार विमर्श के बाद तहसीलदार हरिओम बिश्नोई ने बताया कि उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश पर कालेज परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ कालेज के कार्यकारी प्राचार्य अनिल कुमार, बीएंडआर के एसडीओ और नगरपालिका के चैयरमैन प्रतिनिधि सुंदर अत्री मौजूद थे।