फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से प्रवासी की मौत

Fri, 28 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांग। गांव चांग के खेतों में धान (जीरी) की फसल को झाड़ रहे प्रवासी युवक की सांप डसने से मौत हो गई। गुजरानी पुलिस चौकी ने मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर इतफाकिया कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। गुजरानी चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि गांव चांग निवासी जयबीर के खेतों में धान की फसल को झाड़ रहे बिहार के राघोपुर निवासी विकास यादव  (32) को सांप ने डस लिया है। उन्होंने बताया कि विकास के परिजन विकास को इलाज के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल में पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें