फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण मामले में यूपी पुलिस ने दी दबिश

Fri, 28 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। यूपी में मेरठ जिले के थाना मवाना के ग्राम जंधेड़ी निवासी 11 वीं की छात्रा के अपहरण के मामले में यूपी पुलिस ने बुधवार देर शाम गांव फौगाट में दबिश दी। पुलिस ने घटना से जुड़े कथित आरोपियों के मकान के बाहर धारा 87 के तहत नोटिस चस्पाया है।
विज्ञापन

गत सात अगस्त को थाना मवाना जिला मेरठ में छात्रा के अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई थी। थाना मवाना के गांव जंधेडी निवासी 11वीं की छात्रा गत पांच अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए मवाना गई थी लेकिन छात्रा वापस घर पर नहीं पहुंची। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार कार में सवार कुछ लोग इस छात्रा को बहला फुसलाकर ले गए थे। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रखा है। इसी मसले में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल श्रीपाल यादव ने टीम के साथ गांव फौगाट  में छापेमारी की। पुलिस ने इस संबंध में घटना से जुड़े गांव फौगाट निवासी  एक व्यक्ति के मकान के बाहर  धारा 87 के तहत नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें