फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाई का हत्यारा काबू

Tue, 01 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम।   प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को सोमवार देर सांय गांव थिलोड़ बस अड्डे से काबू कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या के लिए प्रयोग की कस्सी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात्री प्रवासी मजदूर ने अपने सौतेले भाई की कस्सी मारकर हत्या कर दी थी। प्रवासी आरोपी पवन ने बताया कि मृतक पप्पू दीपावली के दिन शराब पीकर आया था। आते ही वह अपनी पत्नी सुषमा के साथ झगड़ा करने लगा। झगड़े को देखकर आरोपी पवन उन दोनों का बीच बचाव करने के लिए आया। पवन जब उनका बीच बचाव करने लगा तो पप्पू ने पवन को गाली देनी शुरू कर दी। पवन काफी देर तक अपने भाई पप्पू को ऐसा ना करने के लिए कहता रहा। लेकिन पप्पू नहीं माना। आरोपी पवन ने तंग आकर पप्पू पर कस्सी से वार करने शुरू कर दिए। पवन ने पप्पू के सिर में कस्सी से पांच बार वार किए। जिससे पप्पू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पत्नी को भी दी जान से मारने की धमकी
आरोपी पवन ने मृतक पप्पू की पत्नी सुषमा को भी जान से मारने की धमकी दी। पवन ने कहा कि अगर तुमने किसी को यह बताया कि पप्पू की हत्या पवन ने कस्सी मारकर की है तो वह उसे भी मार देगा। डर के मारे सुषमा ने अपने पति की मौत का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको एक दिन के रिमांड़ पर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें