फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानीखेड़ा महिला कॉलेज के भवन का रिमोट से उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर्ण जयंती के अवसर पर गुड़गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट से प्रदेश के तीन महिला कॉलेज सहित पांच राजकीय कॉलेजों के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसमें कस्बा बवानीखेड़ा का राजकीय महिला महाविद्यालय भी शामिल है। इसके अलावा राजकीय सोनीपत के राजकीय कॉलेज खरखौदा, राजकीय कॉलेज बड़ोता, राजकीय महिला कॉलेज रतिया, राजकीय महिला कॉलेज सफीदो के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे। कस्बे के राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं में इस उद्घाटन समारोह को लेकर उत्साह है। छात्राओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कस्बा के महिला कॉलेज का उद्घाटन होने के बाद उन्हें शिक्षण कार्य के लिए नई इमारत उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। कस्बा के राजकीय महिला कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने दौरे भी आरंभ कर दिए हैं और वहां पर खामियों को देखा जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने से पहले सभी कमियां पूरी हो सकें। ध्यान रहे कि कस्बा के राजकीय महिला कॉलेज इन दिनों आईटीआई की पुरानी जर्जर इमारत में चल रहा है। करोड़ों की लागत से बनी नई इमारत का निर्माण कार्य करीब डेढ़ माह पूर्व लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन किसी कारणवश अब तक छात्राओं को शिक्षण कार्य के लिए यह इमारत उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बारे में पुष्टि करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार मुंढ़ाल ने बताया कि उद्घाटन के बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज को पत्र प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को गुरूग्राम में स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कस्बा सहित प्रदेश के अन्य 5 कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें