भिवानी के खरक गांव में घरेलू कलह के चलते हुए झगड़े में घायल महिला की 18 दिन बाद मौत हो गई। झगड़े की घटना के बाद महिला हिसार के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती थी जहां उसका इलाज चल रहा था। महिला की मौत के बाद उसे भिवानी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
सोमवार को महिला के परिजनों ने बताया कि मृत महिला ललिता गांव लाखन माजरा से है। महिला की शादी गांव खरक मेें जय भगवान से हुई थी। महिला ने पूर्व में दिए बयानों में बताया था कि पति से हुए झगड़े में उसे गंभीर चोटें लगी है। महिला ललिता का झगड़े के 18 दिन बाद देहांत हो गया। मामले की सूचना पर खरक चौकी से जांच अधिकारी रणवीर सिंह पहुंचे जिन्होंने मृतका के भाई मनोज की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और उसके पति की तलाश जारी है। शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।