फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टूटी, तीन सौ एकड़ फसल जलमग्र

Sun, 20 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
फसल जलमग्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला जेल के पीछे गुजरानी माइनर शनिवार सुबह पांच बजे टूट गई। जिससे साथ लगती करीब तीन सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई। बताया जाता है कि डेढ़ सौ एकड़ में गेहूं की फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो गई। फिलहाल सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर को पाट दिया है और खेतों से पानी निकालने की तैयारी की जा रही है। नहर टूटने की सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का सर्वे करवाने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे जिला जेल और शिक्षा बोर्ड के पिछले हिस्से में गुजरानी माइनर टूट गई। किसानों ने भी सुबह छह बजे देखा। तब तक आसपास के खेतों में काफी पानी भर चुका था। जिसके बाद इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। नहर में पानी तेज होने के कारण तेजी से सारा पानी खेतों में फैल गया। करीब तीन सौ एकड़ खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कटाव बंद करने के प्रयास शुरू किए। सुबह करीब साढ़े 10 बजे ही नहर का टूटा हुआ हिस्सा भरा जा सका। एसडीएम सतपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। जहां किसानों ने उनसे गुहार लगाई। एसडीएम ने पानी निकलवाने और नुकसान का सर्वे करवाने का आश्वासन दिया।

ओलो से तो थोड़ी बहुत फसल बची मगर अब तो सब खत्म
ओलावृष्टि ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद भी इतनी उम्मीद थी कि खर्चा निकालने लायक फसल बच जाएगी। मगर नहर टूटने से तो वे उम्मीदें भी खत्म हो गई। यह कहना है पीड़ित किसान कुलदीप, मुकेश, राजेश का। मुकेश ने बताया कि उसके 10 एकड़, राजेश के पांच एकड़, ओमा 20 एकड़, राजेश के 35, कुलदीप की 10 एकड़, झोटा फार्म के करीब 50 एकड़, जेल के करीब 50 एकड़, दिनेश पंडित  के करीब 50 एकड़, मिल्क प्लांट के करीब 50 एकड़ जमीन है। जिसमें नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


तेज बहाव के कारण नहर टूटी है। खेतों में पानी भरा है। अब नहर का टूटा हिस्सा ठीक कर दिया गया है और रविवार सुबह चार मोटरें लगाकर खेतों से पानी निकाला जाएगा। नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन

डीके चेरवाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें