फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोर्पियो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Sun, 15 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव घसौला के समीप शुक्रवार देर शाम स्कार्पियों व ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में सकोर्पियो सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में गुड़गांव रेफर किया गया है। शनिवार सुबह मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सांय गांव घसोला के समीप स्कार्पियो व ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो जाने से स्कोर्पियो चालक धर्मेंद्र निवासी लोहरवाड़ा की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक दादरी से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था जबकि स्कोर्पियो सवार दादरी की तरफ आ रहे थे। दोनों वाहन जब घसौला नहर के पास पहुंचे तो उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रक से टकराने के बाद स्कोर्पियो गाड़ी पलट गई और इसमें सवार चार लोगों में से चालक धर्मेंद्र एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गाड़ी सवारों को भी गंभीर चोटें आई। इसी दौरान मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए चरखी दारी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया जबकि दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सदर पुलिस एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र सिंह स्कार्पियों को चला रहा था। दोनो ंवाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से स्कोर्पियो काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें