फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़ने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हंगामा

Sun, 18 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में विधायक व पूर्व मंत्री के आवास पर खूंटा गाड़ने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा हुआ। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को खूंटा नहीं गाडने दिया। कार्यकर्ता बेकाबू हुए मो पुलिस ने 18 को हिरासत में लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। इससे पहले पार्टी ने शहर में विरोध मार्च निकाला।

शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नेहरू पार्क में एकत्र हुए। लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या के लिए पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को कोसा। कहा, गाय के नाम पर वोट लेकर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन अब कुछ नहीं कर रही है। लावारिस पशुओं की वजह से आमजन अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा है। पार्टी के लोकसभा प्रभारी ललित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष बलराज सिंघवा समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

सभा के बाद जुलूस के रूप में कार्यकर्ता घंटाघर चौक से होते हुए बिचला बाजार, लोहाड़ बाजार से सोमवारी माता मंदिर के पास पहुंचे तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास को जाने वाली गली को पुलिस वालों ने मानव श्रृंखला बनाकर बंद कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढने दिया तो वहीं खूंटा गाडने लगे।

पुलिस ने खूंटा गाडने से रोका तो प्रदर्शनकारी तैश में आ गए। काफी देर हंगामा होता रहा और जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालात तनावपूर्ण होने लगे तो पुलिस ने 18 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया। इसके बाद लघु सचिवालय में तहसीलदार कार्यालय ले जाया गया, जहां सभी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।

इनको लिया हिरासत में
पार्टी के लोकसभा प्रभारी ललित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष बलराज सिंघवा, भिवानी जिले के आब्जर्वर अश्वनी देसवाल, रत्तन लोहिया एडवोकेट, रमेश गुलिया, रिंपी फौगाट, एलएन बुंदेला, संजीव बूरा, महेश गुप्ता, सोनू गर्ग, नरेश, रामअवतार, सुमेर सांगवान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


विधायक ने गायों को खिलाया चारा
एक तरफ आम आदमी पार्टी खूंटा गाडने के लिए विधायक के आवास पर पहुंचने की तैयारी कर रहे थे तो दूसरी ओर विधायक घनश्याम सर्राफ ने शनिवार सुबह अपने घर के बाहर गायों को चारा खिलाया। खुद अपने हाथों से चारा तैयार किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें