फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दो माह तक किसी से नहीं मिलेंगे भिवानी के सांसद, बीमारी के कारण लिया फैसला

Thu, 03 Jun 2021 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)

सार

कुछ समय पहले सांसद, उनका परिवार और उनका स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए थे। शुगर के मरीज होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें किसी से न मिलने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद धर्मबीर सिंह आगामी दो माह तक किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलेंगे। सांसद ने वीडियो जारी कर ये सूचना दी है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं और उनका पूरा परिवार और स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन


हालांकि वे अब ठीक हो चुके हैं। मगर शुगर होने के कारण चिकित्सकों ने उनको दो महीने तक किसी से भी नहीं मिलने की सलाह दी है। उसी के मद्देनजर उन्होंने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने जारी संदेश में यह भी कहा कि अगर उनसे किसी को कोई काम हो तो वे उनसे फोन कॉल कर या वीडियो कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

हरियाणा में कम हो रहे कोरोना के केस

हरियाणा में बुधवार को 1171 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 2705 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। 18 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही मात्र तीन जिलों में 100 से ऊपर नए केस मिले हैं। रिकवरी दर 96.95 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 14,668 रह गई है। एक दिन की संक्रमण दर 2.80 और दूसरी लहर की संक्रमण दर 14.21 प्रतिशत है।

कोरोना से 78 की मौत
बुधवार को प्रदेश के 18 जिलों में 78 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें गुरुग्राम-हिसार 8-8, सिरसा 9, रोहतक 6, पंचकूला-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-करनाल 3-3, भिवानी फतेहाबाद 7-7, कैथल-जींद-झज्जर 4-4, चरखी दादरी-महेंद्रगढ-पलवल-अंबाला 2-2 और नूंह में एक कोरोना मरीज की मौत हुई। हरियाणा में अब तक कोरोना से कुल 8461 मरीजों की मौत हो चुकी है।  

हरियाणा में ब्लैक फंगस के 24 नए मरीज मिलने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 951 पहुंच गया है। इनमें से 746 मरीजों का मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है। एक दिन में नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया। बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 84 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें