फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

Mon, 29 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के सीनियर सेकेंडरी कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बच्चे स्कूलों में जश्न मनाया और मीठा मुंह कराकर बधाई दी। बाल भवन पब्लिक स्कूल की कॉमर्स की छात्रा पलक ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वैश्य मॉडल की मेडिकल की छात्रा नवेली ने 97.6 व नान मेडिकल में तान्या ने 96.4 और केएम स्कूल की आर्टस स्ट्रीम की गरिमा जैन ने की 94.2 फीसदी अंक बटोरे। अधिकतर स्कूलों की टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कॉमर्स की छात्रा पलक ने अकाउंटेंसी व म्यूजिक में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इकोनामिक्स में 99, अंग्रेजी में 96 व बिजनेस स्टडी में 95 अंक प्राप्त किए। वैश्य मॉडल स्कूल के 229 में से 38 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए। 137 बच्चों के 75 फीसदी से अधिक अंक रहे तो 210 के प्रथम व 17 के सेकेंड डिवीजन आई। मेडिकल में छात्रा नवेली ने 97.06 फीसदी अंक हासिल किए।  नान मेडिकल में छात्रा तान्या 96.4 फीसदी अंक लेकर और छात्रा अंजलि सोनी 94.2 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप रही। निक्की मित्तल ने 96.2 व अनुराग गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। कला संकाय में सुमित 93.6 व दीक्षा 93.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉपर रही। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में जश्न मनाया गया। मिठाइयां बांटी गई और बच्चों ने डांस कर जीत की खुशी मनाई।
फोटो 52
--
हलवासिया में पहले तीन स्थानों पर छात्र
हलवासिया विद्या विहार के छात्र उत्सव ने कॉमर्स में 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नॉन मेडिकल ग्रुप (पीसीएम) में विनय ने 95 प्रतिशत, मेडिकल ग्रुप (पीसीबी) में जतिन ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस शानदार कामयाबी पर विद्यालय प्रशासक दीवान चंद रहेजा, प्राचार्य डॉ. रमाकांत शर्मा तथा वरिष्ठ प्राध्यापक अलेगजेन्डर दास ने छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन

फोटो : 56
--
मयूराक्षी ने बटोरे 93.4 अंक
भिवानी।
सेक्टर-14 स्थित भिवानी पब्लिक स्कूल का विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मयूराक्षी ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम, मोहित श्योराण ने 93 प्रतिशत से द्वितीय तथा राहुल व हरीश कुमार ने 92.4 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 93.33 प्रतिशत रहा। अखिल चांदना ने 94.8 प्रतिशत से प्रथम, ईशा बासिया ने 94 प्रतिशत से द्वितीय तथा हिमांशी चावला ने 92.2 से तृतीय स्थान  प्राप्त किया। प्राचार्य जोगेंद्र भारद्वाज, प्रबंधक समिति की ओर से ऋषि भारद्वाज, एडवाकेट बीबी जैन, एडवोकेट अविनाश सरदाना, विद्यालय निदेशक आशा पाहूजा ने बच्चों को बधाई दी।
फोटो : 57
--
ईशिका 95.6 प्रतिशत अंक के साथ रही स्कूल टॉपर
सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल भिवानी की मेडिकल स्टूडेंट ईशिका नरवाल ने  स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्राचार्य अनिता शर्मा व समस्त स्टाफ ने उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि ने बताया कि ईशिका नरवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित किया। उन्होंने कहा कि ईशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त करके न केवल स्कूल बल्कि अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है। ईशिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या व समस्त स्कूल स्टाफ को दिया। ईशिका का सपना डाक्टर बनने का है।
फोटो : 58
--
एसईडी स्कूल में टॉपर रही निशा
भिवानी
ढाणी शंकर स्थित एसईडी स्कूल की निशा ने विज्ञान संकाय में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। साहिल ने 91.2 और आंचल ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में 28 बच्चों ने परीक्षा दी, इनमें से 17 ने मेरिट में जगह बनाई। विभिन्न विषयों में 83 ने डिस्टिंक्शन हासिल की। तीन बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए। आठ 85 से अधिक और 15 बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें