फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सब जूनियर नेटबाल चैंपियनशिप में भिवानी ने कैथल को 34-13 से हराया

Sun, 23 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नेटबाल खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय नेटबाल चैंपियनशिप दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान सब जूनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबाल चैंपियनशिप के लड़कों के वर्ग में भिवानी ने कैथल को 34-13 से हराया।
विज्ञापन

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल में खिलाड़ियों को अपनी हार से हताश होने के बजाय कमियां खोज कर भविष्य में बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। परिणामों की जानकारी देते हुए हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव दहिया ने बताया कि शनिवार को आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में तीसरी सब जूनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबाल चैंपियनशिप के लड़कों के वर्ग में सोनीपत ने पंचकूला को 32-17 से हराया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में रोहतक ने जींद को 22-15 से, सोनीपत में भिवानी को 29-15 से हराया। उन्होंने बताया कि इसी इवेंट के लड़कियों के वर्ग में भिवानी ने कैथल को 24-17 से, सोनीपत ने पंचकूला को 27-14 से हराया।
उन्होंने बताया कि तीसरी सीनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में भिवानी ने कैथल को 29-23 से, रोहतक ने पंचकूला 30-12 को हराया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में रोहतक ने कैथल को हराया। इसी इवेंट की महिला वर्ग की प्रतियोगिता में झज्जर ने जींद को 17-15 से, सोनीपत ने हिसार को 25-14 से हराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहली मिक्स सब जूनियर नेटबाल में सोनीपत ने पंचकूला को 28-15 से हराया। इस अवसर पर रेणुका शर्मा, चंडीगढ़ नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा, नेटबाल एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष पवन कौशिक, हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन के प्रधान हरिओम कौशिक, भिवानी नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव सोनम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें