फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवक को रंजिशन मारी गोली, रोहतक रेफर

Wed, 03 Jul 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव डाडम में मंगलवार शाम बस स्टैंड के पास गांव के ही मनोज (27) पर गाड़ी सवार चार युवकों ने गोली चला दी। इस हमले में मनोज घायल हो गया। भिवानी से उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया है। तोशाम पुलिस ने डाडम के तीन युवकों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव डाडम निवासी मनोज मंगलवार शाम बस स्टैंड के नजदीक अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों ने मनोज पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद हमलावर गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए। मनोज को तीन गोलियां लगीं। इससे घायल मनोज को सिविल अस्पताल भिवानी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
सूचना मिलने पर तोशाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आपसी रंजिश के कारण मनोज पर गोली चलाई गई। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में सबूत जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें