फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: तहसील में रिश्वत लेने के मामले में क्लर्क सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन

Mon, 21 Aug 2023 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

कस्बा बवानी खेड़ा की तहसील में शुक्रवार को रिश्वत मामले को लेकर तहसील परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर 3 दिन से निरन्तर कॉमेंट्स आ रहे थे। वीडियो में एक महिला आरोप लगाती है कि उससे तहसील परिसर के क्लर्क को 500 रुपये किसी काम करवाने की एवज में दिए हैं।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के बवानी खेड़ा कस्बे की तहसील परिसर में शुक्रवार को रिश्वत लेने की वायरल हुई वीडियो के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। सोमवार को उपायुक्त ने वायरल विडियो में दिखाई दे रहे क्लर्क मामन राम को सस्पेंड कर दिया और भिवानी के एसडीएम को मामले का जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिसवाले को बेची चोरी की कार, असली मालिक को मिला टैक्स कटने का मैसेज तो हुआ खुलासा

कस्बा बवानी खेड़ा की तहसील में शुक्रवार को रिश्वत मामले को लेकर तहसील परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर 3 दिन से निरन्तर कॉमेंट्स आ रहे थे। वीडियो में एक महिला आरोप लगाती है कि उससे तहसील परिसर के क्लर्क को 500 रुपये किसी काम करवाने की एवज में दिए हैं। तीन दिन से इस प्रकरण की वीडियो निरंतर व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रही थी और लोगों के कमेंट आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिला उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लिया और रिश्वत प्रकरण के आरोपी क्लर्क को निलंबित कर मामले की जांच भिवानी के उपमंडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा को सौंप दी। आदेश में जांच अधिकारी को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही गई है। वहीं सस्पेंड हुए क्लर्क को लोहारू एसडीएम कार्यालय का मुख्यालय अलॉट कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें