भिवानी। शहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 1.8 ग्राम हेरोइन व एक बाइक भी कब्जे में ली है।
दिनोद गेट चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ नागरिक अस्पताल में मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि वैश्य कॉलेज के पास कृष्णा कॉलोनी को जाने वाली गली के मोड़ पर एक व्यक्ति खड़ा है। जिसके पास मादक पदार्थ है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मुंढाल खुर्द हाल पार्क कॉलोनी निवासी अनुराग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 1.8 ग्राम हेरोइन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद