फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रच भवानी बने नगर परिषद चेयरमैन

Thu, 13 Nov 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के पार्षदों ने बुधवार को चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में इतिहास रचा। पहली बार भिवानी में सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया। देश और प्रदेश में सरकार बनाने के बाद शहर की राजनीति में भी कमल खिला और पार्षद भवानी प्रताप सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने गए।
विज्ञापन


चुनाव के बाद सभी पार्षदों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर शहर में जुलूस निकाला। सबसे युवा चेयरमैन बने भवानी प्रताप ने कहा कि मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए भिवानी को क्लीन सिटी बनाया जाएगा। कूड़ा-कचरा शहर से बाहर होगा।

नौ महीने का इंतजार नौ मिनट में खत्म
जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। सुबह साढे़ 10 बजे ही पार्षदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। साढे़ 10 बजे पांच पार्षद इकट्ठे पहुंचे। करीब 10 मिनट बाद भवानी प्रताप दौड़ते हुए डीआरडीए हाल पहुंचे। उनके बाद पार्षद बिल्लु बादशाह, रजनी देवी, विजय पंचगावा, मनोज सैंटी आदि पार्षद पहुंचे। 10:55 पर कार्यकारी चेयरमैन मामनचंद, पार्षद शिव कुमार व ललित पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम ने चुनाव के लिए मतदान की भी तैयारी कर रखी थी। सभी के बैठने के बाद कार्यकारी चेयरमैन मामनचंद ने चुनाव की बजाए सर्वसम्मति से प्रधान चुनने की बात कही। पार्षद ईश्वर मान ने चेयरमैन पद के लिए वार्ड छह से पार्षद भवानी प्रताप के नाम का प्रस्ताव रखा। वार्ड 25 से पार्षद जगदीश चंद्र ने अनुमोदन किया और सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर सहमति जताई। हाथ उठाने के बाद तालियां बजाकर सभी पार्षदों ने नए चेयरमैन को बधाई दी। नौ माह से लटकी नप चेयरमैन के चुनाव की कार्रवाई महज नौ मिनट में सिमट गई।

सभी पार्षदों ने नए चेयरमैन भवानी प्रताप को बधाई दी। 11: 20 पर सभी डीआरडीए हॉल से बाहर आए और जशभन शुरू हो गया। समर्थकों ने गुलाल उठाया और शहर में जुलूस निकाला। खुली गाड़ी से चेयरमैन भवानी प्रताप को लघु सचिवालय से नगर परिषद तक ले जाया गया। चुनाव के दौरान सभी 31 पार्षदों व एसडीएम संजय राय के अलावा नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी एसके गोयल, बीडीपीओ सोमवीर कादयान, डीएसपी मौजीराम, नायब तहसील वीरेंद्र गिल, अधिवक्ता मनदीप गोदारा, परिषद के अभियन्ता सुन्दर श्योराण, विकास, तेजपाल आदि मौजूद रहे।

सबसे कम समय के लिए बना सबसे युवा प्रधान
नगर परिषद के इतिहास में अब तक के सबसे कम कार्यकाल एक साल के लिए बुधवार को प्रधान चुना गया। चुनाव खास बात यह भी रही कि अब तक का सबसे युवा करीब 27 वर्षीय चेयरमैन बना। सभी पार्षदों को आस है कि युवा सोच के साथ शहर में विकास कार्य होंगे। इस बाल के पांच वर्ष के कार्यकाल की एक खास बात और यह रही कि नप को तीन चेयरमैन मिले। पहले विजय पंचगावा, फिर कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर मामनचंद और अब भवानी प्रताप।

दावेदार बोले, हमने इसलिए दिया भवानी को समर्थन
‘‘हम शहर का विकास चाहते हैं। अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा समर्थिक पार्षद यदि चेयरमैन बने तो ज्यादा विकास की संभावना है। शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से भवानी को पार्षद बनाया है।’’
मामनचंद, उप प्रधान नगर परिषद

‘‘शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रधान चुनने का निर्णय लिया। भवानी प्रताप के नाम का प्रस्ताव रखा गया जो शहर का विकास करा सकता है। इसलिए सभी ने समर्थन दिया और चेयरमैन चुना गया। वह चुनाव से खुश है और पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रधान चुन एक इतिहास रचा है।’’
विज्ञापन

विजय पंचगावा, पूर्व चेयरमैन नगर परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें