फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धनाना की प्रिया यूथ वूमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बनी बेस्ट बॉक्सर

Fri, 07 Jul 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भारतीय खेल प्रा​धिकरण परिसर में मुक्केबाजी का अभ्यास करती प्रिया।
विज्ञापन
भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी के गांव धनाना की बेटी प्रिया ने अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाज नीतू और साक्षी से प्रेरित होकर अपने मुक्के की धमक यूथ वूमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाई है। प्रिया ने बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया है। गांव धनाना में तीसरी बेटी मुक्केबाज प्रिया की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। धनाना गांव से नीतू और साक्षी भी विश्व मुक्केबाजी में चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन

गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी बॉक्सर महाबीर सिंह ने बताया कि प्रिया भोपाल में यूथ वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर बेस्ट बॉक्सर बनी हैं। उसका अगला लक्ष्य कजाकिस्तान में होने वाली यूथ वूमेन एशियन चैंपियनशिप है, जिसकी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रिया में इतनी खूबियां हैं कि ये भविष्य में एशियन के साथ वर्ल्ड बॉक्सिंग व कॉमनवेल्थ के साथ ओलंपिक में भी मेडल लेकर आएगी।
भिवानी साई से अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेन्द्र, अखिलेश व दिनेश ओलंपियन बने हैं, जिसके बाद साई की महिला मुक्केबाज प्रिया ने भी उभरते बॉक्सर के रूप में नई पहचान बनाई है। फिलहाल प्रिया कजाकिस्तान में होने वाली यूथ वूमन एशियन चैंपियनशिप के लिए सुबह शाम पसीना बहा रही है।
विज्ञापन

कोच से मिलता है जीत का विश्वास
प्रिया ने बताया कि अपने गांव की बॉक्सर नीतू व साक्षी को देख कर 2016 में बॉक्सिंग शुरू की और पहले दिन से ही उसका सपना रहा है कि एक दिन देश के लिए ओलंपिक मेडल जीते। प्रिया ने कहा कि उसके कोच का बहुत सहयोग मिलता है। जिससे जीत का विश्वास आता है। एथलेटिक्स के कोच रहे भूपेंद्र घनघस ने बताया कि म्हारी बेटी बेटों से कम नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण नीतू, साक्षी व दर्शन के बाद अब प्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रिया ओलंपिक तक जाएगी। खेल प्रेमियों में भी प्रिया की उपलब्ध से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें