फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बामला में बिजली चाेरी पकड़ने गई टीम को बंधक बनाकर पीटा, दस्तावेज छीने

Fri, 07 Jul 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बामला गांव में बिजली चाेरी पकड़ने गई टीम को बंधक बनाकर पीटने और दस्तावेज छीने का मामला सामने आया है। निगम अधिकारियों की शिकायत पर एक नामजद ग्रामीण सहित 15 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में निगम एएफएम राकेश ने बताया कि छह जुलाई को टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए बामला द्वितीय गांव में गई थी। इसी दौरान वीरेंद्र ग्रेवाल व 10-15 अन्य लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ हाथापाई कर गालीगलौज किया और सरकारी दस्तावेज छीनने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने बिजली चोरी की बनाई गई वीडियो भी जबरन फोन छीनकर डिलीट कर दी। उसने बताया कि टीम में कार्यकारी एसडीओ संदीप व अन्य को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। वहीं, निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। सदर पुलिस ने इस संबंध में रविंद्र ग्रेवाल सहित 15 अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें