फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाभार्थी मकान निर्माण कार्य 16 फरवरी तक करें पूरा

Fri, 30 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजा राम ने बताया कि हाउसिंग फॉर ऑल डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के जो व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण करवा रहे हैं, वे अपना निर्माण कार्य 16 फरवरी तक पूरा करें ताकि समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार यदि 28 फरवरी तक वे अपना मकान निर्माण पूरा नहीं कर पाते हैं तो उनको इस योजना के तहत ऋण सहायता राशि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शुरू की गई थी। इस योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की ऋण सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1458 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि अब तक 1195 लाभार्थियों को तीनों किस्त जारी करके मकान निर्माण पूरा करवा दिया गया है। इनमें से दूसरी व तीसरी किस्त के लंबित 393 लाभार्थी 16 फरवरी तक अपना मकान निर्माण पूरा करें, ताकि उनके खाते में शेष लाभ राशि जारी की जा सके। निर्धारित तिथि के उपरांत किए गए मकान निर्माण का खर्च स्वयं वहन करना होगा और सरकार द्वारा जारी की जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की राशि भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें