फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही न देने का दबाव बनाकर युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुराने केस की गवाही न देने का दबाव बनाकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे का है। गांव बलियाली निवासी 33 वर्षीय मामन चंद ने बताया कि वह मजदूरी करता है। गांव के ही कुछ युवकों ने 12 मई 2019 को घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। तीन अप्रैल को उसके केस की गवाही है। वीरवार सुबह वह बवानीखेड़ा से घर जा रहा था। जब वह गांव में पहुंचा तो आरोपी पक्ष से सात-आठ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर केस की गवाही न देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें