फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाणीमाहू में भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे बरसे। झगड़े में दोनों पक्षों से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी। गांव ढाणीमाहू निवासी 52 वर्षीय जयसिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वो अपने प्लाट में दीवार निकाल रहे थे। अचानक ही पड़ोस के 10-12 लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और प्लॉट में दीवार निकालने का विरोध करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष से जयसिंह, 45 वर्षीय दुलीचंद, 45 वर्षीय मंजू और 60 वर्षीय हनुमान के साथ मारपीट की। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से गांव ढाणी माहू निवासी हरफूल घायल है। जिसने आरोप पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए है। झगड़े में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना तोशाम पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें