फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 30 करोड़ से संवरेगा बवानीखेड़ा, ई-लाइब्रेरी से स्टेडियम तक बनेंगे, चौक-चौराहों और बाजारों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 21 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे की सूरत संवारने और विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पालिका ने करीब 30 करोड़ रुपये की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है। इनमें ई-लाइब्रेरी, महर्षि वाल्मीकि भवन, महात्मा ज्योतिबा फुले भवन और नए नगर पालिका कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने को लेकर नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन सुंदर अत्री की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य की योजनाओं और उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 29 सितंबर को अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली के दौरान की गई घोषणाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्षदों ने योजनाओं पर सहमति जताते हुए इन्हें जल्द सिरे चढ़ाने की मांग की।
चेयरमैन सुंदर अत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजना बनाई गई है। इसमें महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम, गुरु रविदास वाटिका और बड़ा गौरवा से हनुमान ढाणी मंदिर तक सड़क निर्माण प्रमुख हैं। सैनी बीकानेर मिष्ठान भंडार से बड़ा गौरवा तक भी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार गलियों को पक्का करवाया जाएगा। सुंदर अत्री ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य बिना भेदभाव सभी वार्डों में समान विकास करवाना है। बैठक में नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग, पार्षद कविता, सुमिता देवी, किरण देवी, कमलेश देवी, अशोक कुमार, बलराम गुज्जर, सुभाष चंद्र, मनोनीत पार्षद श्रीभगवान नाहड़िया और सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें