फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्ग तक की सड़क छह माह से अधूरी

Fri, 08 Mar 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के रेलवे स्टेशन से लेकर हांसी-भिवानी जीटी रोड तक बनने वाला सीमेंटेड लिंक रोड शिलान्यास के छह माह गुजरने के बाद भी अधूरा पड़ा है। इस रोड का शिलान्यास सात सितंबर 2023 को विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने किया था। वहीं तोशाम रोड से नागरिक अस्पताल तक बनने वाले रोड का पुरानी बंद फाटक से रेलवे स्टेशन गेट तक के टुकड़े का निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। इसमें कारण रेलवे स्टेशन, अनाजमंडी, नहरी विभाग के कार्यालय पहुंचने वाले लोगों सहित तोशाम और आसपास के गांवों में जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोड निर्माण का काम बीच में बंद होने से रेलवे स्टेशन के ठीक सामने हलकी बारिश के साथ ही पानी जमा हो रहा है। यह रोड सीएम घोषणा से बनने वाली कस्बे के तोशाम रोड से नागरिक अस्पताल तक सड़क निर्माण का एक ही संपर्क मार्ग है। इसकी घोषणा साल 2017 में सीएम मनोहर लाल ने गांव तिगड़ाना रैली में की थी। वहीं कई साल बाद तक सीएम घोषणा पर काम नहीं होने के कारण हिसार से लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह को सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखना पड़ा था। इसके बाद सीएम घोषणा पर काम शुरू हो पाया।

एमई का पद खाली



बवानीखेड़ा नगर पालिका में लंबे समय से एमई का पद खाली हैं। एमई न होने के कारण टेक्निकल अप्रूवल नहीं मिल रही है। इसके कारण कस्बे में लाखों रुपये के विकास कार्य अधर में अटके हुए हैं। वहीं नई परियोजनाएं सिरे नहीं चढ़ रहीं।
विज्ञापन


रोड निर्माण को लेकर निगरानी समिति की ओर से आपत्तियां दर्ज करवाई गई थीं। इनका तत्कालीन एमई द्वारा समाधान नहीं किया गया। अब पिछले काफी समय से बवानीखेड़ा में एमई की पोस्ट खाली हैं। नए एमई के आने के बाद ही रोड का निर्माण शुरू हो पाएगा ।
विज्ञापन

- विनय कुमार, सचिव, नगरपालिका बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें