जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद कोच के साथ क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व अन्य।
बवानीखेड़ा। गांव पुर में सर्व कल्याण मंच की ओर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन खेले गए बवानीखेड़ा व ढाणा लाडनपुर के बीच मुकाबले में बवानीखेड़ा विजेता रहा।
बता दें कि सर्व कल्याण मंच की ओर से पहली बार जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 टीम हिस्सा ले रही हैं। वीरवार को हुए दूसरे मैच में पालवास गांव की टीम ने बडेसरा को हराया। वहीं दिनोद ने पुर की बी टीम को, बलियाली ने पपोसा को, तालू ने किसान यूनियन को, पूर ए ने सुमराखेडा को, बापोड़ा ने गढी को, खरकड़ी ने हाजमपुर को तथा बड़सी ने सिवाड़ा को हराया। संदीप कौशिक बंटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 40 टीम में हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा सर्व कल्याण मंच के संस्थापक नवीन कौशिक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।