भिवानी। रेल मंत्रालय ने गोरखपुर से भठिंडा जाने वाली 12555/56 सुपरफास्ट का भट्टू कलां में ठहराव करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही ये आदेश लागू हो जाएंगे। इसी प्रकार 14733 भठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव बवानीखेड़ा व कोसली में होगा। ट्रेन संख्या 19415/16 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का कोसली में भी ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 14085/86 तिलकब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस का जाटुसाना में ठहराव किया जा रहा है। इसी प्रकार अमृतसर-अजमेर के बीच दौड़ऩे वाली ट्रेन संख्या 19611/12 व 19613/14 एक्सप्रेस गाड़ी का चरखी दादरी में ठहराव होगा। चंडीगढ़-अजमेर के बीच दौड़ने वाली ट्रेन संख्या 12983/84 गरीब रथ को भी चरखी दादरी में ठहराव किया गया है। इसके अलावा उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच दौड़ने वाली 20473/74 चेतक एक्सप्रेस का अटेली मंडी स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जल्द ही इस ठहराव की तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी। संवाद