फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी मंडी में शुरू हुआ बाजरे का उठान, धीमी खरीद से किसान परेशान

Sat, 30 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में बाजरा का शनिवार से उठान शुरू हो गया। पहले दिन करीब 5 हजार क्विंटल का उठान हुआ। अब तक भिवानी मंडी में 30 हजार 844 क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं अब तक भिवानी मंडी में करीब दो हजार से अधिक किसानों की 90 हजार क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है। शनिवार को 526 किसान 10791 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी में पहुंचे और 9889 क्विंटल की खरीद हुई।
मंडी बाजरा उतारने के लिए किसानों को जगह नहीं मिली तो अधिकारियों ने उठान शुरू करा दिया। उठान के बाद कुछ जगह खाली हुई, जहां पर किसानों की नई फसल उतारी गई। भिवानी मंडी में बाजरा की आवक लगातार तेज हो रही है। इसी के साथ मंडी में खरीद के बाद भी कट्टों की दूर-दूर तक कतार लगी हैं। इनका उठान नहीं हो रहा था। लेकिन शनिवार दोपहर बाद ढुलाई ठेकेदारों ने मंडी से बाजरे का उठान शुरू हुआ। शाम तक करीब पांच हजार क्विंटल बाजरा ही उठान हुआ। जबकि 90 हजार क्विंटल बाजरा से मंडी अटी पड़ी रही।
विज्ञापन



ढुलाई और सिलाई के लिए भी लेबर की कमी बनी
भिवानी मंडी में ढुलाई और सिलाई के लिए भी अभी पर्याप्त लेबर नहीं है। इस कारण उठान का कार्य शुरुआत में धीमा चल रहा है। हालांकि ढुलाई का ठेका पहले ही हो चुका था। लेकिन बाजरा की खरीद देरी से शुरू हुई थी। इसकी वजह से मंडियों में किसानों के लिए परेशानी बढ़ गई। भिवानी मंडी में अब तक 90 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा पहुंच चुका है। मगर इसमें से महज 30 हजार 844 क्विंटल बाजरा ही सरकारी तौर पर खरीदा गया है।


ये बोले किसान
40 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी में आया हूं। सुबह गेट पास भी कटाया, शाम को अधिकारियों ने ढेरी देखकर सफाई नहीं होने और बाजरे के रंग पर भी आपत्ति जता दी है। बाजरा के रंग को लेकर सरकार ने कोई नियम नहीं बनाया है, मगर फिर भी अधिकारी खरीद में मनमानी कर रहे हैं। परेशान किसानों को प्राइवेट बाजरा बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसका भावांतर मिलेगा या नहीं यह भी तय नहीं है।
- प्रवीन, नवा की ढाणी का किसान


बाजरा की आवक तेज हो रही है, मगर अधिकारी कुछ किसानों का ही बाजरा खरीद अपने कार्य की इतिश्री कर रहे हैं। ये सरासर मनमानी है। न तो कोई बड़ा अधिकारी मंडी में किसानों का हाल जानने यहां आ रहा है न ही सरकार ने खरीद को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसानों के लिए मंडी आने के बाद केवल परेशानी ही झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-राजबीर, बजीना का किसान

बाजरा की सरकारी खरीद के साथ साथ मंडियों से उठान भी शनिवार से शुरू हो चुका है। बाजरा खरीद के साथ ही उसका हाथों हाथ उठान कराया जाएगा ताकि किसानों को भुगतान में किसी तरह की परेशानी न बने। वहीं उठान के बाद बाजरा हैफेड के गोदामों में लगाया जा रहा है।
-राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें