फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष व महिला वर्ग में सोनीपत बना सिरमौर

विज्ञापन
03 फोटो राज्य स्तरीय बास्केटबाल में जींद और सोनीपत के मैच के दौरान प्रतिद्वंदी को बास्केट करने से - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा सीनियर स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप का बुधवार को फाइनल रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर ईटीओ कर्ण सिंह बिश्नोई मुख्य अतिथि थे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सीनियर स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन के राज्य सचिव दलबीर खरब ने की।
विज्ञापन

लड़कों के फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने जींद को 91-71 के अंतराल से हराकर स्टेट विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं इससे पहले लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले में सोनीपत ने रोहतक को 67-58 से हराया। इसी तरह हिसार ने पानीपत को 57-30 से शिकस्त दी। जबकि लड़कियों के फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने हिसार को 71-57 के अंतराल से हराकर स्टेट विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं हिसार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों के फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने जींद को 91-71 के अंतराल से हराकर स्टेट विजेता का खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ईटीओ कर्ण सिंह बिश्नोई ने पुरस्कार प्रदान किया। हरियाणा सीनियर स्टेट बास्केटबाल एसोसिएशन दलबीर खरब ने कहा कि स्टेट चैंपियनशिप के बाद नेशनल के लिए लड़के व लड़कियों की टीम का चयन के लिए भी खिलाड़ियों की ट्रायल ली गई और दोनों ही टीमों का गठन किया गया। मौके पर शरीपाल डीपीई, राजपाल तंवर, वेदप्रकाश कोच, निरंजन शर्मा, महासचिव सोनिया, प्रदीप डीपीई, रवींद्र डीपीई, कुलदीप सिरसा, अजय श्योराण हिसार, नवीन सैनी कोच, ओमबीर ग्रेवाल, जोगेंद्र पीटीआई, वरूण पीटीआई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें