फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवक को आरोपियों ने फर्जी एम्प्लाई आईडी व ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। मामले की शिकायत एसपी को दी गई। जिसके बाद सिटी पुलिस थाना में दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के दादरी गेट चौक क्षेत्रवासी शुभम यादव ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह बीए पास करने के बाद बैंक भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने कोचिंग भी ली है। 29 जुलाई को वह अपने मामा सतीश यादव की दुकान पर लोहारू रोड पर गया था। वहां उसकी मुलाकात दिनोद वासी दर्शन उर्फ लीला के साथ हुई। बातचीत के दौरान उसने बैंक में अच्छी जान पहचान होने का हवाला देकर झांसे में ले लिया। आरोपी दर्शन लीला ने उसके पिता हरिसिंह यादव व उससे छह अगस्त को चार लाख रुपये नकद लिए थे। उस समय उसके साथ दिनोद वासी अश्वनी भी साथ में था, जिसने भी कहा था कि उसकी भी बैंक में पक्की नौकरी लगी है। उसने बताया कि आरोपी दर्शन ने अपने लड़के मोहित यादव के साथ आकर बताया कि उसकी सेटिंग जीरकपुर पंजाब के चिराग के साथ है, जिसका भाई बैंक में बड़ा अधिकारी है। उसकी मर्जी के बिना कोई बैंक भर्ती नहीं हो सकती। इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की राशि कई बार अलग अलग दिनों में उनसे ले ली। इसके अलावा बबीता के बैंक खाते में भी पैसे डलवाए। इसी तरह झांसा देकर उसे चिराग व उसकी पत्नी उपासना से भी मिलवाया और इसके बाद उसे वहां एक ज्वाइनिंग लेटर और एम्प्लाई आईडी कार्ड दिया गया। जिसे लेकर मैं मेन ब्रांच दिल्ली गया तो वहां बैठे अधिकारी ने उसे फर्जी बता दिया। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने चिराग से बात की तो आरोपी ने कहा कि लेटर बैंक के कंप्यूटर में चढ़ना रह गया था, जल्द ही उसे पक्का अपाइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। इसके बाद भी आरोपी उससे नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठते रहे। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो आरोपियों को वह अब तक भुगतान कर चुका 14 लाख 10 हजार रुपये की राशि वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने पैसे वापस देने से साफ इंकार कर दिया और उसे ही जान से मारने की धमकी दी। एसपी को दी शिकायत पर सिटी पुलिस थाना में मोहित यादव, दर्शन उर्फ लीला, अश्वनी, चिराग सिंह व उपासना और बबीता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें