फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक लूट : बदमाशों की हुई पहचान, कभी भी हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक में वीरवार को हुई 3.91 लाख की लूट का जल्द ही खुलासा होने वाला है। जांच में जुटी पुलिस की पांच टीमों को मामले में अहम सुराग हाथ लगे है। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों के बेहद करीब है। सूत्रों के अनुसार लुटेरों की पहचान हो चुकी है। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी में नजर आई लुटेरों की बाइक के सहारे अहम सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत वीरवार दोपहर तीन नकाबपोश लुटेरों ने केनरा बैंक को अपना निशाना बनाया था। दो लुटेरे अंदर घुसे। जिनमें एक पिस्तौल लिये हुए था और दूसरा चाकू। पिस्तौल से तीन हवाई फायर भी किए गए। लुटेरे बैंक से 3.91 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। महज एक मिनट और 11 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि आवाज करने वाली पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही लुटेरे स्थानीय भाषा में ही बातचीत कर रहे थे। जिसके बाद से पुलिस बदमाशों की तोशाम कसबे में ही नाकेबंदी कर तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पिछले तीन दिन के दौरान तोशाम कसबे के लगभग सभी गांवों में सर्च अभियान चलाया। सीसीटीवी में आई उनकी फुटेज के सहारे पुलिस उनकी पहचान में जुटी थी। पुलिस का मुख्य फोकस बागनवाला के पास वाले गांवों पर ही रहा क्योंकि बागनवाला में एक खाद-बीज की दुकान पर लगे सीसीटीवी में अंतिम बार लुटेरे बाइक से भागते दिखे। अब सूत्र बताते हैं कि बागनावला गांव के नजदीकी गांव के ही लुटेरे हैं।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस को अपने सर्च अभियान में कामयाबी मिली है और तीनों लुटेरों की पहचान हो गई है। सूत्रों के अनुसार बाइक के माध्यम से पुलिस लुटेरों की पहचान में कामयाब रही। आरोपियों की पहचान तो हो गई है मगर आरोपी लुटेरे अभी फरार हैं और पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिनके आधार पर हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी कर इस मामले का पटाक्षेप किया जाए।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें