गांव रूपगढ़ वासी एक व्यक्ति के बैंक खाता से धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये की नकदी निकल गई। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रूपगढ़ वासी जोगेंद्र ने बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई में है। उसके खाते से शनिवार दोपहर बाद तीन बजे 25-25 हजार कर दो बार में कुल 50 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई। आरोपी व्यक्ति ने उसके पास फोन किया और व्हाट्सअप नंबर से भी बात हुई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी का पता लगाकर उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद