फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर भेजा लिंक, फिर खाता से कट गई 41999 रुपये की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। बजीना निवासी एक युवक के खाते से फोन पर लिंक भेज 41999 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजीना निवासी कांता देवी ने पुलिस ने बताया कि उसके बेटे के नाम से बजीना के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपना नाम राजेंद्र निवासी हिसार से बताया था। फिर उसने उसके पति रामअवतार के बारे में पूछा और कहा कि रामअवतार को जानता हूं। कांता ने बताया कि उसके बाद उक्त युवक ने कहा कि मेरे खाते में अपने खाता से दस हजार रुपये डलवा दो मैं वापस दे दूंगा। जिसके बाद उक्त युवक ने कांता के बेटे को अपना गूगल पे नंबर दे दिया। उक्त युवक ने उसके बेटे के मोबाइल पर एक लिंक भी भेज दिया। इस लिंक पर क्लिक कर दो तो 10 हजार रुपये तुम्हारे खाता में डल जाएंगे, जिसके बाद उक्त युवक की बातों में आकर लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 10 हजार रुपये कट गए। थोड़ी देर बाद उसका फिर फोन आया और उसने मेरे बेटे को बताया गलती से आपके रुपये कट गए हैं और अब बीस हजार रुपये डालूंगा। उक्त युवक ने फिर से वहीं लिंक भेज क्लिक करने के लिए कहा और लिंक दबाते ही 10 हजार डलने की जगह 20 हजार रुपये और कट गए। महिला ने बताया कि ऐसा कर उनको उक्त युवक ने 42 हजार रुपये की चपत लगा दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें