फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी दास गुप्त ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई को समर्पित किया : ज्ञानानंद महाराज

Sat, 20 Apr 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मानहेरू में बनारसी दास गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण में मौजूद अति​थि,स्कूल स्टाफ व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। संत-महापुरुषों के आदर्शों व उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने व जीवन मूल्यों के निर्माण के उद्देश्य को लेकर हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। स्वर्गीय बाबू बनारसी दास गुप्त ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई व सामाजिक कार्यों को समर्पित किया। यह बात महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कही।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को ग्राम पंचायत मानहेरू द्वारा गांव के बीडी गुप्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बनारसी दास गुप्त की प्रतिमा के अनावरण पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर बीडी गुप्ता के पुत्र बीडी गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, स्वबनारसी दास गुप्त के पौत्र और पौत्र वधु प्रियांश और इश्ता , वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्त्न गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला, महासचिव सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल, आदर्श महिला महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला, प्रदीप मित्तल, मानहेरू के सरपंच प्रदीप कुमार, प्राचार्य श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे।
अजय गुप्ता ने कहा कि बाबूजी ने हमेशा निष्काम भावना से कार्य किए। शिक्षा के प्रति विशेषकर महिला शिक्षा के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। मानहेरू के सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि बाबूजी ने हमेशा सर्व समाज के प्रबुद्ध समाजसेवियों के साथ मिलकर समाज के पर्याप्त बुराइयों का न केवल विरोध किया बल्कि उन्हें जड़ से उखाड़ने में आजीवन प्रयासरत रहे। समारोह में ग्राम पंचायत मध माधवी की तरफ से सरपंच सतीश कुमार कितलाना की तरफ से सरपंच मास्टर रतन सिंह गोविंदपुर की तरफ से सरपंच वीर सिंह, नांगल के सरपंच नीतू प्रह्लादगढ़ के सरपंच की ओर से स्वामी ज्ञानानंद महाराज को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन मास्टर प्रवीण कुमार ने किया। प्राचार्य श्रीकांत शर्मा ने समझ में पधारे समझ में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें