फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महानिदेशक के दिए गए निर्देशों को सात दिन में पूरा करेगा अस्पताल प्रशासन

Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल का वीरवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने निरीक्षण किया था। इसमें महानिदेशक ने अस्पताल व्यवस्थाओं को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। सिविल सर्जन ने बताया कि महानिदेशक के दिए गए निर्देशों को सात दिन में अस्पताल प्रशासन पूरा करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महानिदेशक के निर्देशों पर अमल किया जा रहा है। उन निर्देशों में अस्पताल में पानी के वाटर कूलर की कमी, अस्पताल में साफ सफाई, कूड़ा कचरे के उठान, पार्किंग व्यवस्था सही करना, हर वार्ड में वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। मरीज को अल्ट्रासाउंड से संबंधित आने वाली समस्या, फाइल बनाकर उसमें मरीज का सारा ब्योरा देना। बेडशीट को कलर कोड के साथ बिछाना। वहीं पुरी इमरजेंसी में मरम्मत करा रंग रोगन करवाना। चिकित्सकों को सुबह व शाम राउंड पर रोज जाने के निर्देश दिए। इन सभी निर्देशों को पूरा करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सात दिन का समय मांगा है। इन सब कामों कि देखरेख के लिए प्रधान चिकित्सक व आरएमओ की ड्यूटी लगा दी है। वहीं सबसे पहले इन निर्देशों में पार्किंग व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। इनमें आपातकालीन विभाग के सामने जहां एंबुलेंस खड़ी होती थी। वहां अब दो एंबुलेंस को खड़ा किया गया है जो कि आपातकालीन स्थित में जाने के लिए तैयार खड़ी रहेगी। वहीं बाकी एमबुलेंस को पंचकर्म केंद्र के सामने बनी एंबुलेंस पार्किंग में खड़ा किया गया है।
महानिदेशक की ओर से दिए गए सभी निर्देशों को समय रहते पूरा किया जाएगा। अस्पताल में जो भी कमियां हैं उनको ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। अस्पताल में मरीजों, काम से आने वालों लोगों को किसी भी तरह कि परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें