रेलवे स्टेशन स्थित बालसेवा आश्रम। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बाल सेवा आश्रम से एक मूकबधिर किशोर फरार हो गया। इसकी सूचना आश्रम प्रबंधक ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद किशोर के लापता होने का केस दर्ज किया है।
ज्ञात होगा कि बाल सेवा आश्रम से पहले भी कई बच्चे दीवार फांदकर फरार हो चुके हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। आश्रम के अधीक्षक मोहनगिरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को वार्डन सत्यवान ने बताया था कि एक 14 वर्षीय किशोर आश्रम से लापता हो गया है। किशोर को एक दिसंबर 2020 को सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बाल सेवा आश्रम में लाया गया था। मूक बधिर लड़के के पिता और उसके पते के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
वार्डन बताया कि किशोर करीब एक घंटे नहीं मिला तो इसकी सूचना अधीक्षक को दी गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आश्रम प्रबंधन ने चारदीवारी भी काफी ऊंची करा दी थी। लेकिन 12 फीट से अधिक ऊंची दीवार फांदकर किशोर आखिर कैसे फरार हो गया, यह भी जांच का विषय बना हुआ है। वहीं किशोर के आश्रम से फरार होने के बाद प्रबंधन में भी हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस भी मामले की गहनता से जांच में जुटी है।