फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइफरकेशन प्लान तैयार, बिजली फाल्ट में आएगी कमी

Mon, 23 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने फीडरों के लोड को कम करने के लिए बाइफरकेशन प्लान तैयार किया है। अब फीडर ओवरलोड होने पर पोल व कंडक्टर के जरिए तत्काल लोड को दो भागों में बांट दिया जाएगा। इससे बिजली फाल्टों में कमी आएगी। साथ ही एग्रीकल्चर फीडरों के ओवरलोड के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
चरखी दादरी में तीन फीडरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में एग्रीकल्चर फीडर भी काफी संख्या में काम कर रहे हैं। इन एग्रीकल्चर फीडरों में सर्दी के मौसम में सर्वाधिक फाल्ट आते है जिससे किसानों को गेहूं की सिंचाई करने में काफी परेशानी होती है। समय पर फसलों की सिंचाई न होने से फसलों की बढ़ोतरी ही नहीं, औसत पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। रेतीले भागों में ट्यूबवेल बिजली पर ही निर्भर करते  हैं ऐसे में फीडरों में आए दिन के फाल्टों से किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। नवंबर माह में रबी की बिजाई के सीजन से ही बिजली की अधिक जरूरत होने लगती है ताकि किसान बिजली ट्यूबवेल से सिंचाई कर समय पर बिजाई के काम को निपटा सकें।
शहर में भी सर्दी की शुरूआत में ही फीडर ओवरलोड हो जाते हैं।
अधिकारियों ने किया खाका तैयार
अब फीडर ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए निगम ने प्लानिंग तैयार कर ली है। संबंधित सभी एसडीओ ने खाका तैयार अधिकारियों के पास भेज  दिया है ताकि इस प्लान पर जल्द ही काम शुरू हो सके। इसके तहत निगम को जहां भी फीडर लोड की  शिकायत मिलेगी, मौके का जायजा लेते हुए लोड को बांटने का काम शुरू होगा। पोल व कंडक्टर के जरिए फीडर को दूसरे साथ लगते फीडर से जोड़ दिया जाएगा ताकि लोड को कम किया जा सके। सर्दी के मौसम में सभी साइट एसडीओ इस लोड की निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

वर्जन::::
सर्दियों में  फीडरों पर अधिक लोड पड़ जाता है, जिससे कई बार तो पूरा फीडर ही ठप हो जाता है। फाल्ट मिलने में घंटों का समय लग जाता है। अब निगम ने बाइफरकेशन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

अतुल रंगा, एसडीओ, बिजली निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें