फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहु अकबरपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 29 Aug 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बजीणा में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में मौजूद अति​थि, आयोजक व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। गांव बजीणा में गोगावीर महाराज की मूर्ति स्थापना के 12वें वर्ष पर समस्त ग्रामीणों के सहयोग से दो दिवसीय कबड्डी व मेले का आयोजन किया। पूर्व सरपंच बजरंग मड्डू बजीणा ने बताया कि 71 हजार की कबड्डी प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर, 51 हजार में उगालन और 31 हजार में सोंगल व घिराय प्रथम रही।
विज्ञापन

बेस्ट रेडर ऋतिक व बेस्ट कैचर अंकुर बहु और सीलू बहु अकबरपुर को 11-11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। वालीबॉल में भेरिया प्रथम, धमाणा द्वितीय, बजीणा तृतीय व हालुवास चतुर्थ स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को क्रमश: 8100, 5100, 2100 व 1100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 40 किलोमीटर दूर से आने वाली टीमों को 1500-1500 रुपये किराया भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान निरंजन लाल शर्मा, रमेश शर्मा, कृष्ण बेडवाल, प्रो. विजयपाल, सुरेश शर्मा, राजेश जांगड़ा, लीलू शर्मा, कृष्ण तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें