फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर वीरवार को राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर भिवानी में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में जिले भर से जुटे सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इनलोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को अपना मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान सुमेर सिंह आर्य ने बताया कि 23 से 26 जनवरी तक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित 18वें राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया था कि देश भर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लामबंद होंगे। इसी कड़ी में 26 फरवरी को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई है। यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार इन मांगों पर जल्द विचार नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा को नगरपालिका प्रधान जयहिंद, तोशाम सचिव राजेश दुलहेड़ी, बवानीखेड़ा प्रधान चांदराम, और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजबीर कादयान ने संबोधित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वजीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व राज्य प्रधान मास्टर शेरसिंह, सीटू से बाबू सुखदेव व जिला सचिव अनिल कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सूरजभान जटासरा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें